बहरागोड़ा स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) बहरागोडा प्रखंड के राजलाबंध पंचायत स्थित बहरागोड़ा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गोलू 9 स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. वही उपविजेता टीम रिंकू ब्रदर्स रही. टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब पियूष ने अपने नाम किया. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी.
Advertisements

Advertisements

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. इस दौरान पूर्व विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए शुभकामनाएँ दीं. साथ ही टूर्नामेंट के आयोजन और खिलाड़ियों की मेहनत सराहना की. उन्होंने इस तरह के आयोजन को युवाओं में खेल की रुचि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया.

