Advertisements
Spread the love

चौथे दिन भी डाउन रहा सर्वर; परेशान रही महिलाएं।

ये कैसा मईया सम्मान, जो महिला बहनों को भिखारी जैसा बैठा दिया जा रहा है: पिंकी मोदक।

सरायकेला : संजय मिश्रा। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के आवेदन जमा करने को लेकर लगाए जा रहे कैंप में लगातार चौथे दिन भी सर्वर डाउन की समस्या बनी रही। कैंप पहुंची महिलाएं सर्वर के ठीक होने का इंतजार करते हुए पूरा दिन कैंप में बिताए। कैंप पहुंची महिलाओं की समस्या सुनकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा पिंकी मोदक कैंप पहुंची। वहां उन्होंने हैरान परेशान महिलाओं का हाल जाना।

Advertisements

साथ ही आ रही समस्या को लेकर कैंप में मौजूद तकनीकी कर्मियों के साथ वार्ता भी की। मौके पर उन्होंने कहा कि आज तक संचालित की गई जितनी भी पेंशन योजनाएं हैं उसकी कभी किसी को खबर नहीं मिलता था। यह कैसा पेंशन योजना है जिसमें महिला बहनों को भिखारी जैसा बैठा दिया जा रहा है। सुबह से लेकर शाम के 5:00 बजे तक महिलाएं कैंप में आस लगाए बैठ रही हैं। और सर्वर के डाउन रहने के कारण ना तो उनका निबंधन हो पा रहा है, और नाही घर में खाना बन पा रही हैं। और ना बच्चों की देखभाल कर पा रही है।

इसके साथ ही दिहाड़ी मजदूरी काम करने वाली महिलाएं भी काम छोड़कर कैंप में डेरा डाले हुए हैं। जिससे सभी का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यदि पेंशन देने का इतना ही शौक है तो ऑफलाइन पेंशन जमा कराकर महिलाओं को पेंशन देने का काम करें।

You missed