Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस विभिन्न स्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत के साथ झंडे को दी गई सलामी

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों, बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत के साथ झंडे को सलामी दी गई. साथ ही विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान विधायक कार्यालय में विधायक समीर कुमार मोहंती ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल कार्यालय में सहायक अभियंता शिव कुमार दिनकर, सुभाष चौक पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, वन विभाग कार्यालय में वनरक्षी कृष्ण कुमार टुडू, थाना परिसर में एसआई अजीत कुमार, सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

Advertisements

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?