Spread the love

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा)  प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कुमार कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज कमल एवं राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर सिंह नेगी के निर्देशानुसार पूरे झारखंड प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

 

जिसमेंं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष धुर्वराज कैबर्त के नेतृत्व में पूरे कोल्हान क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में खरसावां प्रखंड कमिटी द्वारा पीडब्ल्यूडी भवन में बैठक कर कमेटी का विस्तार किया गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर शुरुआत किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल में असली लाभुक तक पहुंचे, इसीलिए यह कमेटी बनाई जा रही है। इस बैठक में ईश्वर महतो, लादुराम हेम्ब्रंम, त्रिदेव, धर्मेंद्र, दीपक पासेवान, असित महतो, कृष्ण तिवारी, साहिस, सुनील, रायतु, लालसिंह सोय, दुर्योधन, संकरी सिंगदेव, किशोर आदि उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी पर जान लेवा हमला…