Advertisements

डुमंरडीह गांव का रास्ता और लेपाटाड़ का सिंचाई का नहर सुखराम हेंब्रम ने निजी खर्च से मरम्मत करवाया…

चांडिल (कल्याण पात्रा) ईचागढ़ प्रखंड के डुमरडीह गांव के रास्ता और लेपाटाड़ गांव का सिंचाई नाला जाम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। वहीं डुमरडीह और लेपाटाड़ गांव के पुईतू उरांव और भगीरथ हांसदा ने इसकी सूचना ईचागढ़ विधानसभा के समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम को दिया। सुखराम हेम्ब्रम ने तत्काल निजी खर्चे से डुमरडीह गांव का रास्ता और लेपाटाड़ गांव के सिचाई नहर का मरम्मत किया, जिससे किसानों के खेतों में पानी पहुंच सकेगा । वही सुखराम हेंब्रम ने बताया ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव में इस तरह का समस्या बहुत है, ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाही के लिए टीम तैयार है ।
Advertisements

Related posts:

