Spread the love

ग्राम प्रधान सहित 32 ने थामे झामुमो का दामन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला स्थित टाउन हॉल में बीते बुधवार को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मिलन समारोह में झामुमो के हरिपदो मुर्मू, कन्हैयालाल मुर्मू एवं मृत्युंजय पति के नेतृत्व में ग्राम प्रधान बनमाली दंडपाठ सहित कुल 32 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।

झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ सुवेंदु महतो द्वारा सभी का पार्टी में स्वागत किया गया। झामुमो में शामिल होने वालों में भास्कर माझी, प्रफुल्लो मंडल, मनोज मंडल, सनजीत कुमार मंडल, कार्तिक बारिक, मुकेश दास, बाबलू मंडल, सुदर्शन मंडल, नेपाल नायेक, बिनेश नायेक, महावीर मंडल, परशुराम बारिक, गोदाधर नायेक, सोदा नायक, संतोष नायेक, धर्मेंद्र नायेक, बनारस नायेक, दिनेश सरदार, रतन तांती, गोपाल सरदार, राकेश सरदार, बलराम बेहरा, रवि मंडल, दीपक तांती, संजय नायक, शंकर नायेक, सिपुन पति, मोटका माझी, भोला नाथ तांती एवं अनिल मंडल शामिल रहे।

Advertisements

You missed