Advertisements
Spread the love

कलाकार स्वर्गीय सुनील कुमार दुबे की याद में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने की श्रद्धांजलि सभा….

सरायकेला: संजय मिश्रा । प्रसिद्ध सिंगर कलाकार दिवंगत सुनील कुमार दुबे की याद में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले स्वर्गीय सुनील कुमार दुबे की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी सदस्यों द्वारा स्वर्गीय आत्मा की याद में दो मिनट की मौन रखा गया। शोक सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष भोला महांती ने की। एवं दिवंगत आत्मा को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुनील कुमार दुबे अपना पूरा जीवन छऊ कला और संगीत क्षेत्र के लिए समर्पित किये थे। वे एक बहुमुंखी प्रतिभा के कलाकार थे।

उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सुनील दुबे कलाकारों को सम्मान वो अधिकार देने के लिए हमेशा केंद्र तथा राज्य सरकार को पत्राचार करते थे। उनके लेखन से बहुत सारे कलाकारों को फायदा मिला है। वरीय कलाकार रजत पटनायक ने कहा कि सुनील दुबे मेरे बचपन का दोस्त थे। वे छऊ से लेकर ओड़िया ड्रामा संगीत जैसे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ के भागीदारी लेते थे। उनके निधन से गहरा आघात लगा है।

एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट एवं विशिष्ट नृत्य कला एक्सपर्ट सुदीप कवि ने बताया कि स्वर्गीय सुनील दुबे त्रिनेत्र डांस सेंटर के सचिव थे। और दो महीना पूर्व ही उनके साथ छऊ नृत्य कार्यक्रम में दिल्ली गए थे। वे मृदुभाषी, मिलनसार थे।

उक्त सभा में मुख्य रूप से सुधांशु शेखर पानी, मनोरंजन साहू, आशीष कर, रूपश साहू, गजेंद्र मोहंती, बरूण साहू, सनोज साहू, लालू महतो, काली प्रसन्न सारंगी, शिवनाथ मिश्रा, देव नारायण सिंह, गणेश परिछा, अमित साहू, पंकज साहू, सिद्धू दरोगा, रजतेंदु रथ, कुना सामल, राकेश कबी, मिहिर महतो, सानकु महतो, आद्यपदो साहू, ठाकुर दास, पूर्ण सिंह सरदार, विजन सरदार, सुखदेव महाराणा, अतुल महतो सहित कई कलाकार उपस्थित रहे।

You missed