Advertisements
Spread the love

ईचागढ़ के जाहेरडीह से छोटा आमड़ा तक 2 करोड़ 14 लाख कि लागत से विधायक योजना से 2 सड़क का विधायक ने किया शीलान्यास…

चांडिल (सुदेश कुमार): मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के जाहेरडीह से छोटा आमड़ा तक 2.70 किमी सड़क का शीलान्यास सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया। इसी क्रम में विधायक ने विधायक योजना से स्वीकृत गौरांगकोचा के काठघोड़ा में लाल मोहन उरांव के खेत के सामने घर के सामने आरसीसी पुलिया से बुढ़ा उरांव के खेत तक 5 सौ फिट पीसीसी व पातकुम के बाकोलतोड़ीया में 5 सौ फिट पीसीसी का भी उद्घाटन किया।

Advertisements

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा जाहेरडीह से छोटा आमड़ा तक 2.70 किमी सड़क 2 करोड़ 14 लाख रुपये कि लागत से निर्माण होगा। उन्होंने कहा काठधोड़ा में 7 लाख 24 हाजार 5 सौ रुपये व बाकोलतोड़ीया में 10 लाख 20 हाजार 7 सौ रुपये कि लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। विधायक ने कहा ग्रामीणों के मांग पर गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा पीसीसी सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को यातायात में सहूलियत होगा। वही उन्होंने कहा कि जाहेरडीह से छोटा आमड़ा तक सड़क निर्माण का मांग ग्रामीणों का काफी पुराना था।

लोगो के मांग पर अमल करते हुए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अभय यादव, किसुन किस्कु, सपन आदित्यदेव, पशुपति बागची, कनीय अभियंता दिनेश महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?