Advertisements
Spread the love

 

निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले ईश्वर कोटि के मनुष्य होते हैं : आनंद मार्ग

जमशेदपुर —-अभिजीत सेन।

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं स्वर्गीय रीमा देवी पुण्य स्मृति के संयुक्त प्रयास से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एक दिवसीय 111वा मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया गया। जिसमें लगभग 60 यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो कि मानव कल्याण के लिए एवं लगभग 150 पौधों रक्तदाताओं एवं ब्लड सेंटर केंपस में उपस्थित लोगों के बीच वितरण हुआ जो प्राकृतिक कल्याण के लिए किया गया।

सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है करण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता परम पुरुष के छोटे-छोटे बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।

प्रत्येक रक्त दाताओं के बीच इच्छा अनुसार पौधा, रक्त दाताओं के बीच आनंद मार्ग के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य संपूर्ण आनंद अवधूत , जमशेदपुर सिविल सर्जन डॉक्टर शाहिर पाल , टाटा वर्कर्स यूनियन ट्यूब डिवीजन के कमिटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, प्रतीक संघर्ष के पदाधिकारी अरिजीत सरकार ब्लड सेंटर के डॉक्टर एल बी सिंह, ने प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज श्रीवास्तव , संजय श्रीवास्तव मधुकर श्रीवास्तव ,समीर सरकार, अभिषेक पांडे , योगेश देव, राकेश कुमार, सुनील आनंद तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।

You missed