Spread the love

खरसावां विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए 15वें दावेदार के रूप में अपना दावा प्रस्तुत किये जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने…

सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की घमासान है। सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खरसावां विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव को अपने दावेदारी प्रस्तुत करते हुए उन्होंने दावेदारी के लिए अपने पक्ष को मजबूत बताया है। बताते चलें कि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद ही मिलनसार प्रवृत्ति के माने जाते हैं।

जिन्होंने वर्ष 1999 में राजनीतिक सफर का शुरुआत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता ली थी। और 2010 से 2024 तक झामुमो का ब्लॉक प्रेसिडेंट रहे। 2016 से 2018 तक टाटा वर्कर्स यूनियन के इलेक्टेड मेंबर रहे। और 2022 में सरायकेला खरसावां जिले के जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए। शैक्षिक दृष्टि से भी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किए हैं।

फुटबॉल सहित म्यूजिक एवं रीडिंग में विशेष दिलचस्पी रही है। इस अवसर पर खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरु, खरसावां पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो, खरसावां पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन, गम्हरिया पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष सदन महतो सहित अन्य उनके साथ मौजूद रहे। बताया गया कि खरसावां विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए 15वें दावेदार के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

Advertisements

You missed