Advertisements
Spread the love

चाकुलिया थाना में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक, बेहतर प्रबंधन करने वाली कमिटी को करेंगे सम्मानित: एसडीपीओ

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) दुर्गा पूजा के मद्देनजर रविवार को चाकुलिया थाना में शांति समिति की बैठक डीसीएलआर नीद निखिल सुरीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में चाकुलिया थाना क्षेत्र में होने वाले सभी दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए. हर साल की भांति इस साल भी शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मानने का निर्णय लिया गया. सदस्यों ने शारदीय दुर्गोत्सव के दौरान क्षेत्र में नशा मुक्त बनाए रखने के लिए प्रशासन से अपील की. सदस्यों ने गांवों से जुड़ी समस्याओं को भी बैठक में रखा. पूजा कमेटी ने अंडरपास के पानी को साफ करने और लाइट लगाने की मांग की. लोगो ने कहा की बरसात खतम होने गई की आजतक बाजार क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नही किया गया.

Advertisements

इस दौरान आयोजित बैठक में एसडीपीओ अजित कुजूर ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है. उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपील की वे मिलकर यह सुनिश्चित करे की इस पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण हो. उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि पंडाल में एंट्री और एग्जिट के लिए रास्ता बनाये. सभी वोलेंटियर को आईडी कार्ड दें ताकि लोग उनको पहचाने. ज्वलनशील पदार्थ पूजा पंडाल में लेकर नहीं जाना है. हवनकुंड में घेराबंदी करें. आपातकालीन स्थिति में निकलने के लिए अलग से रास्ता रखें. दुकानदारों को पंडाल से सटाकर दुकान लगाने से मना करें. सभी पूजा पंडाल में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाना है. कहा कि पूजा के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा. प्रशासन सोशल मीडिया पर ध्यान रखेगी. पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा आयोजन में सभी कमिटी तत्पर रहें. बेहतर प्रबंधन करने वाले कमिटी को पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा. पुलिस इंस्पेक्टर संजय जगन मूर्ति ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना प्रशासन को दें. प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

इस मौके पर एक्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेड अमन कुमार, इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता, सीओ उपेंद्र कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार, जेई सुशांत हेंब्रम, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, सिटी मैनेजर मोनिश सलाम, शंभू नाथ मल्लिक, दिनेश सिंह, पतित पावन दास, अभय महंती, अनिल मिश्रा, प्रभाव बेरा, मिन्हाज अख्तर, मोहम्मद गुलाब, असगर खान, गणेश रूंगटा, शिव मंगल सिंह, राणा मल्लिक, अमित भारतीय, जगन्नाथ महतो, रवि तिवारी, प्रशांत मल्लिक, राजेश नमाता, अरुण मल्लिक, मुरारी लाल शर्मा, मौशमी मल्लिक आदि उपस्थित थे.

You missed