Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: डोमजोड़ी से मालबांधी तक जाने आने मुख्य मुख्य सड़क जर्जर, गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा के लिए उठाना पड़ता है दिक्कत

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) प्रखंड के डोमजुड़ी से मालबांधी तक जाने वाली लगभग चार पांच किलोमीटर मुख्य सड़क जर्जर हो जाने से यातायात करने वाले ग्रामीण परेशान है. वहीं इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है. इसी सड़क से होकर कई गांव के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रत्येक दिन बहरगोड़ा जाना आना करते हैं. जिससे कि कई बार ये विद्यार्थी साइकिल से गिरकर घायल हो रहे हैं . सबसे अधिक दिक्कतों का सामना गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा के लिए आते जाते वक्त उठाना पड़ रहा है. उधर लोगों का कहना है कि कई वर्षों से यह सड़क बदहाल स्थिति में है. लेकिन मरम्मत का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है. इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा चुके हैं. लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है.

Advertisements