Advertisements

चाकुलिया: समाजसेवी मुकेश सिंह ने गांधी जयंती पर डाकबंगला स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहनाया चश्मा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डाकबंगला परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा कुछ दिनों पूर्व किसी असामाजिक तत्व द्वारा चोरी कर लिया गया था. गांधी जयंती के अवसर पर समाजसेवी मुकेश सिंह ने पहल करते हुए प्रतिमा पर नया चश्मा पहनाया.

इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं तथा उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं. प्रतिमा को पुनः चश्मा पहनाए जाने से स्थानीय लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की.
