Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: प्रेम मंदिर की तर्ज पर सजेगा मां भवानी पूजा पंडाल, 52 फीट ऊंची होगी भव्य संरचना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दुर्गोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है. समिति की ओर से वन विभाग कार्यालय के समीप वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के कोलाघाट से कारीगरों की विशेष टीम चाकुलिया पहुंची है.

पूजा पंडाल की ऊंचाई करीब 52 फीट और चौड़ाई 65 फीट होगी. इसके साथ ही आकर्षक और भव्य तोरण द्वार भी तैयार किया जाएगा. समिति का प्रयास है कि पंडाल का निर्माण कार्य षष्ठी तिथि तक पूरा कर लिया जाए, ताकि पूजा शुरू होने से पहले श्रद्धालु इसकी भव्यता का आनंद ले सकें.

वहीं, झाड़ग्राम के मूर्तिकार बुबाई दास अपनी टीम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं. प्रतिमा करीब 14 फीट ऊंची और 24 फीट चौड़ी होगी. पंडाल के साथ कोलाघाट की टीम द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी, जो पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.

समिति के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह एवं सचिव रवि तिवारी ने बताया कि मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का यह तीसरा वर्ष है. इस वर्ष पूजा को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. पंडाल, प्रतिमा और विद्युत सज्जा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा.

पूजा की तैयारियों में समिति के संरक्षक सिद्धेश्वर सिंह, रवींद्र नाथ मिश्रा, राजेंद्र पांडे, देवी प्रसाद शर्मा, लक्ष्मी नारायण दास, गंगा नारायण दास, श्याम सुंदर शर्मा, अमित भारतीय, मनोज बांकरेवाला, चंदन महतो, सह सचिव मौसमी मल्लिक, कोषाध्यक्ष श्याम मिश्रा समेत दिनेश मिश्रा, राज सिंह, विक्रम सिंह, राजीव महतो, अश्वनी ओम, अशोक ओम, अजय मिश्रा, सुरेश मिश्रा, संजय पासवान, भीम राउत, नील दास, पापुन दास, प्रशांत दास, सरोज बेरा, सोनल सिंह, शीतल राय, उपेंद्र पांडे, रवि बेरा, संतोष महतो सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

You missed