Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने किया नामांकन, उमड़ा झामुमो समर्थकों का जनसैलाब

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने गुरूवार को हजारों समर्थकों के साथ घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके पूर्व समीर मोहंती ने सुबह घर में पूजा अर्चना कर अपनी मां की पैर छूकर आशीर्वाद लिया और चाकुलिया के प्रसिद्ध नागाबाबा मंदिर, चंडेश्वर शिव मंदिर, जाहेरथान, दुर्गा मंदिर, तारा मंदिर, रंकिणी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना करने के पश्चात श्री मोहंती अपने हजारों समर्थकों के साथ चाकुलिया से विभिन्न वाहनों पर सवार होकर घाटशिला पहुंचे. इस दौरान समीर मोहंती ने रामदास सोरेन, कुणाल षाडंगी समेत अन्य के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया. श्री मोहंती ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं की फौज के उत्साह और जोश ही बताता है कि बहरागोड़ा विस क्षेत्र में झामुमो महागठबंधन दल की जीत सुनिश्चित है और झारखंड में दोबारा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनेगी. इस मौके पर महाबीर मुर्मू, असित मिश्रा, अर्जुन पूर्ति, साहेबराम मांडी, धनंजय करूणामय, मुन्ना होता, बलराम महतो, रामस्वरूप यादव, गोपन परिहारी, राकेश मोहंती, शुभदीप दास, शिव चरण हांसदा, राधानाथ मुर्मू, संजय सिंह, राणा मल्लिक, राजेश नमाता, राजा बारिक, मो गुलाब, विशाल बारिक, राहुल सिंह, बैद्यनाथ माहली, तापस दास, गौतम शर्मा, कौशिक महंती, राहुल महतो, मिथुन कर, सुभम दास आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed