Spread the love

झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी नितीयों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने झामुमो का थामा दामन

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक समीर मोहंती के कार्यों से प्रभावित होकर चाकुलिया भाजपा से दर्जनों युवाओं ने बाबु नंदी, रोनीत सिंह, दुर्गा सिंह, विशाल बारिक व शुभम दास के नेतृत्व में झामुमो का दामन थाम लिया. इस दौरान सभी युवाओं को विधायक समीर महंती के धर्मपत्नी नैना महंती ने झामुमो का पट्टा और माला पहनाकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी में शामिल किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, भित्ति सुन्दर महतो, असगर खान, मौसमी मल्लिक, बुबाई दास, बैद्यनाथ माहाली, श्याम मांडी, गौतम दास, प्रणब बेरा, राहुल महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed