Advertisements

गोबिंदपुर तालाब में पानी मे डूबा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।जाँच में जुटी पुलिस।
Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट -रविकांत गोप):- राजनगर थाना क्षेत्र गोबिंदपुर पंचायत के आंवला टोला तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई,वहीं राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार दलबल के साथ तालाब पहुँचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया,वहीं मौके पर गोबिंदपुर पंचायत के मुखिया सानो टुडू,समाजसेवी अजय गोप,जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी सहित आस पास के सैकड़ों लोग पहुंचे।खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई।
Related posts:

