Advertisements
Spread the love

वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश नंद तिवारी का दखलदिहानी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

राँची/ मांडर : झारखंड हाई कोर्ट से आदेश मिलने के बाद मांडर के पुनगी स्थित अपनी जमीन पर मजिस्ट्रेट व सिविल कोर्ट की टीम के साथ दखलदिहानी के लिए पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश नंद तिवारी (73) का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर 1:45 बजे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा तब वह पुनगी रोड में मजिस्ट्रेट व सिविल कोर्ट की टीम के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने टीम को जमीन की पहचान भी करायी थी। इसी बीच अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह जमीन पर गिर गये। इलाज के लिए मांडर के मिशन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी।

मूल रूप से पुनगी के ही रहने वाले सुरेश नंद तिवारी पिता सच्चिदानंद तिवारी रांची सिविल व झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे और वर्तमान में रांची के हेहल पावा टोली में रहते थे। जानकारी के अनुसार पुनगी में करीब पांच एकड़ 77 डिसमिल पर मालिकाना हक को लेकर जगदीश उरांव वगैरह से उनका लंबे अरसे से कोर्ट में मामला चल रहा था। हाई कोर्ट से डिग्री मिली थी।

You missed