Advertisements
Spread the love

सरायकेला – खरसावां : छोटा दावना से भूरसा तक 2 किलोमीटर पीसीसी सड़क शिलान्यास का शिलान्यास किया पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन…

✍️ …रविकांत गोप 

Advertisements

सरायकेला जिले के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत छोटा दावना मध्य विद्यालय के समीप 1 करोड़ 56 लाख की लागत से बनने वाली 2 किलोमीटर (छोटा दावना से भूरसा )तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पई सोरेन ने शुक्रवार की दोपहर शिलापट्ट खोल कर किया।यह कार्य मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत कराया जा रहा है ।

बताया जा रहा है स्थानीय ग्रामीणों की यह वर्षो से माँग थी,क्योंकि छोटा दावना से भूरसा तक का सड़क मार्ग काफी जर्जर था।जिससे लोगों को इस मार्ग में गुजरना काफी मुश्किल भरा सफर होता था।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने अपने मुख्यमंत्री काल मे ही सरायकेला और राजनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव गॉंव तक पक्की सड़क का जाल बिछाकर कई सड़कों की स्वीकृति प्रदान की थी।जिसकारण आज अत्यंत सुदूरवर्ती गाँव मे भी पक्की सड़क बन गई है।उस समय इस सड़क को बनवाने की मांग की गई थी।आज इस कार्य को पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने पूरा करने का कार्य किया।जो कि सरायकेला और राजनगर दोनों प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़क है।

वहीं शिलान्यास कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के सुपुत्र बबलू सोरेन, गुरुप्रसाद महतो,मिथुन कुम्भकार,निंबू प्रधान,मुखिया नमिता सोरेन,राजो टुडू,बुधेश्वर सोरेन,रामरतन महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान महाबीर हेम्ब्रम, सुरेश तांती, पालु सोरेन, लूसा सोरेन, ठीबू किस्कू, दशरथ हांसदा, रघु मार्डी, मोदरो हेम्ब्रम, बलदेव मंडल, हरेकृष्ण प्रधान,दिलीप राऊत, हीरालाल सतपति, बिरेन्द्र दास,साल्हाय हांसदा,आदि उपस्थित थे ।

You missed