Advertisements
Spread the love

राजनगर : नेकरा कोचा मोड़ के पास अनियंत्रित स्कार्पियो रेलिंग से टकराया,चालक घायल…

रविकांत गोप… ✍️

Advertisements

राजनगर – चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 220) के नेकरा कोचा जीओ पेट्रोल पंप के पास स्कार्पियो गाड़ी ने जामुन पेड़ पर ठोकर मारी ।‌ जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार राजनगर के केशारगाड़िया निवासी राजु टुडू (24 वर्ष) ने स्कार्पियो गाड़ी संख्या जेएच 01 बीके 8034 को लेकर राजनगर की ओर जा रहे थे । गाड़ी काफी तेज रफ्तार से जा रही थी ।‌ जैसे ही जीओ पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तथा मोड़ में सही तरीके से घुम नहीं पाने के कारण सीधे जामुन पेड़ से जा कर टकराया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गया । दुर्घटना के बाद घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया ।‌ समाचार लिखे जाने तक चालक बेहोशी के हालात थे ।

You missed