
जमशेदपुर : मानगो में ट्राफिक सिस्टम हुआ फेल, एंबुलेंस भी जाम में फंसी…
दीपक नाग… ✍️

मानगो में भीषण जाम, एम्बुलेंस भी फंसी, बच्चों का स्कूल बस भी फंसा । ट्राफिक सिस्टम बना ढाक के तीन पात ।
मंगलवार सुबह मानगो इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा । इस मार्ग से यातायात करने वालों को सुबह लगभग 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा ।

साकची वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक ट्रेलर के पलटने के कारण प्रशासन ने सड़क को वन वे कर दिया था । जिससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। साकची मरीन ड्राइव गोलचक्कर से मानगो चौक तक गाड़ियां पुरी तरह से रेंगती रहीं। मानगो पुल पर हालात सबसे ज्यादा खराब पाया गया। एम्बुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस मौजूद रही लेकिन हालात पर काबू करना आसान नहीं था। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक मैनेजमेंट की खराबी को इसका कारण बताया।
समय के साथ – साथ जमशेदपुर शहर के सड़कों में मानव और वाहनों का घनत्व बड़ती ही जा रही है । दुसरी बात मानगो का पुल शहर से बाहर जाने के लिए मुख्य मार्ग है । ऐसी अवस्था में फ्लाइ ओवर जैसी यातायात की सुविधा की अत्यंत आवश्यकता महसूस सरकार को पहले ही अहसास होना चाहिए था। पीछले चौबीस सालों में झारखंड के अनेक सरकारें आईं और गईं पर किसी भी सरकार के कानों तक इस दिशा में सोचने के लिए कानों में जुं तक नहीं रेंग सकी ।
Ò जाहिर है अनावश्यक रूप वर्तमान के ट्राफिक सिस्टम को एक तरफा दोष देना लाजिमी नहीं लगता है।
