Spread the love

अनगड़ा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, 6 मई की ‘संविधान बचाओ रैली’ को सफल बनाने पर हुई चर्चा

रांची / अनगड़ा : प्रखंड कांग्रेस कमिटी, अनगड़ा की ओर से डाक बंगला परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक एतवा उरांव ने की, जबकि संचालन राजेन्द्र मुंडा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश किरण महतो उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य “संगठन सृजन वर्ष–2025” के तहत संगठन को मजबूत करना और 6 मई को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की सफलता हेतु रणनीति तय करना रहा। राकेश किरण महतो ने कहा कि लोकतंत्र की स्वतंत्र संस्थाओं जैसे ED, IT, CBI और चुनाव आयोग का दुरुपयोग हो रहा है और न्यायपालिका को भी दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 6 मई की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।