Advertisements
Spread the love

खिजरी विधायक  राजेश कच्छप ने नवागढ़ एवं चिलदाग  में शैक्षणिक विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Advertisements

राँची/ अनगड़ा । प्रखंड के नवागढ़ पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नवागढ़ (Govt. M.S. Nawagarh) में अतिरिक्त वर्ग कक्षा तथा एस.एस. हाई स्कूल चिलदगा में 12 कमरों के अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। ये निर्माण कार्य झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत संचालित किए जा रहे हैं।

विधायक श्री कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि “यह केवल एक शिलान्यास नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है।” उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से छात्रों को बेहतर और आरामदायक अध्ययन का वातावरण मिलेगा। सरकार लगातार शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्कूलों में सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिकोण से चहारदीवारी तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।

विधायक ने विद्यालयों को देश के भविष्य का आधार बताते हुए कहा कि “ये नव-निर्मित भवन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने, नवाचार को बढ़ावा देने एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के सपनों का शानदार स्कूल बनाना हमारी प्राथमिकता है। मौके पर  राजेन्द्र मुंडा एतवा उरांव कुलेश्वर समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता मौजूद थे ।

You missed