
यौन शोषण के आरोपी के घर डंका पीटकर चिपकाया गया इस्तेहार

राँची । अनगड़ा थाना क्षेत्र के कांड संख्या 08/25 में नामजद अभियुक्त सुनील करमाली, पिता – सहदेव करमाली, ग्राम – साल्हन, थाना – अनगड़ा, जिला – रांची, के विरुद्ध गंभीर यौन शोषण के मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार को पुलिस टीम द्वारा ढोल-नगाड़ा और ढिंढोरा पीटते हुए अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया। यह विधिक प्रक्रिया ग्रामवासियों की उपस्थिति में पूरी की गई, ताकि सार्वजनिक रूप से आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अंतिम चेतावनी दी जा सके।
प्राथमिकी में आरोपी पर एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस द्वारा जारी नोटिस में उसे 20 जून 2025 तक माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।
निर्धारित तिथि तक आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में आरोपी के विरुद्ध भादंवि की धारा 82 एवं 83 के अंतर्गत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि अभियुक्त की उपस्थिति या ठिकाने के बारे में किसी को जानकारी हो, तो शीघ्र निकटतम थाना को सूचित करें। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Related posts:

