Advertisements
Spread the love

भविष्य की पीढ़ियों के लिए करें पर्यावरण संरक्षण: एसबीएन शर्मा

Advertisements

रांची। पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। भविष्य की पीढ़ियों को एक स्वस्थ जीवन देनेा है, तो पृथ्वी को हरित करने का काम करना होगा। इसके लिए हरेक व्यक्ति को ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें उषा मार्टिन के कार्यकारी निदेशक एसबीएन शर्मा ने कहीं। वह विश्व पर्यावरण दिवस पर कारखाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने बातें कहीं। पर्यावरण दिवस पर उषा मार्टिन के राॅची अवस्थित प्रतिष्ठानो में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फलदार, इमारती तथा स्थानीय प्रजाति के करीब 120 पौधा का रोपण किया गया। उन्होनें उपस्थित सहकर्मियो एवं कामगारो को पर्यावरण संरक्षण हेतु छोटे.छोटे कदम उठाने की प्रेरणा दी।
मानव संसाधन प्रमुख श्री एन एन झा जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उपायो एवं सिद्वांतो को हमे आत्मसात करना होगा तभी सतत विकास और समृद्व पर्यावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। सीएसआर हेड डॉ मयंक मुरारी ने बताया कि गांवों में युवाओं को पेपर, जूट, लकड़ी और मिट्टी के बैग, थैला, बोतल और अन्य पर्यावरणीय अनुकूल चीजों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे प्लास्टिक का उपयोग कम हो सकेगा। एसपीडी में आर०के० जायसवाल ने पर्यावरण असंतुलन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। पेंग उषा मार्टिन के मूलचंद बंसल ने कहा कि वृक्षारोपण एवं प्रतिष्ठानो में प्लास्टिक के उपयोग कम करना होगा। कृष्ण कांत ने कहा कि केयर और कंविनियेंस में केयर को प्राथमिकता देनी होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण दत्त के नेतृत्व में पवन कुमार, सचींद्र कुमार, स्नेहा ने योगदान किया। इस अवसर पर देवेश गोयल, एन०के० पाटोदिया, धनंजय जयगुड़े, दिपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार , देवदत्त राय , संजीव शेखर ,मनीष राज, माया ठाकुर, मनोज पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

You missed