Advertisements

चाकुलिया: कूचियाकनाल स्पॉटिंग क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह मेला का किया गया आयोजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के मालकुंडी पंचायत स्थित कूचियाकनाल गांव में कूचियाकनाल स्पॉटिंग क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया गया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्र के कुल 16 टीमों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता me मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय और विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा शामिल हुए. इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त टीम एनडीएन नागाडूंगरी जोरशोल द्वितीय स्थान प्राप्त टीम गोतेकोड़ा एफसी को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर सचिव बलराम महतो, निर्मल महतो, कृति सुंदर महतो, बबलू कुमार, दासमत मुर्मू आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:

