Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खोड़ीपहाड़ी जाहेरथान में हो रहे सौंदर्यकरण से चोरी हुए ईंट पकड़ाया, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई का मांग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के रेंगड़पहाड़ी स्थित खोड़ीपहाड़ी जाहेरथान में हो रहे सौंदर्यकरण से चोरी हुए ईंट सोमवार को नामोंपाड़ा स्थित महा लक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान के दीवार किनारे मिला. इस दौरान खोड़ीपहाड़ी से प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय के नेतृत्व में ग्रामीण महा लक्ष्मी ट्रेडर्स पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान पूछताछ करने पर दुकान के मालिक ने बताया कि गुरुवार की भर 3 बजे एक छोटा हाथी वाहन से लगभग 1000 ईंट लादकर आया और कहा कि वह सभी एट को बेचना चाहते हैं. इसके बाद दुकान चालक ने 9 रुपए पीस के हिसाब से सारे ईटों को खरीद लिया. दुकानदार ने बताया की इसी अंतराल में छोटा हाथी वाहन चालक आकर दिए गए ईटों से आधे ईंट खरीदकर वापस ले गया. इस घटना के बाद से ही गांव ग्रामीण चोरी हुए ईटों को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं मिला. इस दौरान सोमवार को ग्रामीणों की नजर चोरी किए हुए ईंट पर पड़ी. ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही महालक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान पहुंचकर हंगामा किया. इसकी सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. ज्ञात हो कि रेंगड़पहाड़ी स्थित खोड़ीपहाड़ी जाहेरथान में वन विभाग द्वारा सौंदर्यकरण का काम किया जा रहा है. इस दौरान बुधवार को खोड़ीपहाड़ी कार्य स्थल से लगभग 2000 ईंट की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. साइट इंजीनियर अनिमेष महतो ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी. इस मौके पर ग्रामप्रधान हरेन माहाली, बैद्यनाथ माहाली, अमर हाँसदा, बलराम महतो, निर्मल महतो, जगदीश माहाली, उत्तम माहाली, मनसाराम माहाली, नरोत्तम माहाली, खगेश्वर माहाली, प्रदीप माहाली, सुबल माहाली, दीपक मदीना आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed