Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पद्मश्री जमुना टुडू ने मनाया हूल दिवस, सिद्धू-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कांकरीसोल स्थित सिद्धू-कान्हू कॉलोनी में और चियाबांधी स्थित सिद्धू-कान्हू चौक में सोमवार को हूल दिवस के उपलक्ष पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस श्रद्धांजलि सभा में पद्मश्री जमुना टुडू ने वीर शहीद सिद्धू – कान्हू, चांद – भैरव को याद करते हुए नमन किया ओर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि संथाल परगना में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में सिद्धू कान्हु, फूलो झानो, चांद भैरव का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा. जमुना टुडू ने कहा कि फूलो झानो एक महिला होकर भी क्रांतिकरियों कि अगुवाई की थी जो गर्व की बात है. सिद्धू कान्हु के साथ दोनो बहनों ने कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ाई लड़ी है. लड़ाई की रणनीति बनाने में दोनो बहनों की अहम भूमिका रही थी. इस मौके पर गांव के गणमान्य महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.

You missed