
राजेन्द्र प्रसाद साहु बने रांची टेलीफोन सलाहकार समिति (टी ए सी) के सदस्य

राँची/नामकुम । भारत सरकार के संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग द्वारा राजेन्द्र प्रसाद साहु (पिता: माणिक साहु, निवासी टाटीसिलवे सिलवे, रांची) को रांची टेलीफोन एडवाइजरी कमिटी (टी ए सी) का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन 13 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा या जब तक कोई नया आदेश जारी न हो।
दूरसंचार विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नामित सदस्य पर बीएसएनएल/एमटीएनएल का कोई बकाया नहीं होना चाहिए और उनका कोई निजी हित विभाग के हितों से विरोधाभासी नहीं होना चाहिए। इस नामांकन की सूचना बीएसएनएल रांची, झारखंड टेलीकॉम सर्कल एवं अन्य संबद्ध विभागों को भेजी गई है। श्री साहु को अपनी स्वीकृति रांची बीएसएनएल कार्यालय के महाप्रबंधक को शीघ्र प्रेषित करनी होगी। यह नियुक्ति दूरसंचार सेवाओं में आमजन की भागीदारी और निगरानी को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। बधाई देने वालों में राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा आदित्य प्रसाद शाहू खिजरी पूर्व विधायक रामकुमार पाहान अनगड़ा उप प्रमुख जयपाल हजाम नामकुम उप प्रमुख विना देवी खिजरी पूर्व विधायक रामकुमार पाहान पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो टाटीसिलवे व्यापार संघ श्री दुर्गा पूजा समिति टाटीसिलवे टाटी मुखिया कृष्णा पाहान अमित मिश्रा गिरधर मिश्रा कर्मवीर सिंग संगठन महामंत्री व विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल है । ने

