
राँची-पुरुलिया पथ पर गेहूं लदा ट्रक पलटा, बड़ी दुर्घटना टली

राँची/नामकुम । राँची- पुरुलिया मुख्य पथ पर शनिवार को टाटीसिलवे रेलवे ओवरब्रिज गौतम बुद्ध स्कूल के लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में 500 बोरी गेहूं लदा हुआ था, जिसे अनगड़ा ब्लॉक ले जाया जा रहा था। ड्राइवर ने बताया कि वाहन में पहले से तकनीकी खराबी थी और इसकी जानकारी ट्रक मालिक को दी गई थी। बावजूद इसके, समय पर मरम्मत नहीं कराई गई। इस लापरवाही के चलते ट्रक का स्टेरिंग लॉक हो गया और संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक मालिक को जल्द से जल्द गाड़ी हटाने और मार्ग को साफ करने का निर्देश दिया। सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
घटना स्थल पर समाजसेवी अजित महतो, आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह, एवं दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
Related posts:

