Advertisements
Spread the love

चांडिल को जाम से मिली राहत: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया एनएच-32 बायपास का लोकार्पण

Advertisements

चांडिल । वर्षों की प्रतीक्षा के बाद चांडिलवासियों को आखिरकार ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिली। रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने घोड़नेगी चौक से पितकी तक निर्मित एनएच-32 बायपास का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू वर्मा, राकेश वर्मा, मधु गोराई, जटाशंकर पांडेय, रामकृष्ण महतो, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह, देवाशीष राय, संजय चौधरी, झामुमो के गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायक, आजसू के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। व्यापार, परिवहन और जनजीवन को मिली बड़ी राहत बायपास चालू होने के साथ ही चांडिल बाजार के भीतर से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। स्थानीय व्यापार, सार्वजनिक परिवहन और जनजीवन में अब काफी सहजता आई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा “सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चांडिल बायपास इसका जीवंत उदाहरण है। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी।”

मॉडल टाउन की दिशा में बढ़ता चांडिल

भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने चांडिल को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यहां अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, ठोस कचरा प्रबंधन और अन्य बुनियादी ढांचागत सुधारों की आवश्यकता है। इस पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनता में उत्सव जैसा माहौल

बायपास उद्घाटन को लेकर चांडिल में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। बाजार समिति, व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के सफल पूर्णता पर सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

You missed