Advertisements
Spread the love

आदिवासी नेता सुखराम टुडू पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, गुप्ती बरामद

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया । रामचंद्रपुर गांव में आदिवासी नेता सुखराम टुडू पर धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला 28 जुलाई 2025 की रात हुआ था, जिसमें सुखराम टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के संबंध में पीड़िता चांगी टुडू ने गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गांव के ही सुजीत घोष समेत अन्य अज्ञात लोगों पर पति की हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी गम्हरिया थाना कांड संख्या 76/25 के तहत भारतीय दंड विधान एवं बीएनएम की विभिन्न धाराओं में दर्ज की गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया, जिसमें थाना प्रभारी कुण्डल कुमार, एएसआई ललन रविदास, एएसआई अरुण कुमार महतो और एएसआई अभय कुमार शामिल थे। तकनीकी विश्लेषण और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुजीत कुमार घोष (42 वर्ष) और साधु हाँसदा (19 वर्ष) शामिल हैं। दोनों रामचंद्रपुर गांव के निवासी हैं, हालांकि साधु हाँसदा की स्थायी निवास स्थान पोटका थाना क्षेत्र के बासीला गांव में है।

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार गुप्ती (भुजाली) भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

You missed