Advertisements
Spread the love

रिलैक्स होटल के सामने सड़क बना तालाब, राहगीरों को भारी परेशानी

Advertisements

दुमका : उपराजधानी दुमका के मुख्य चौक स्थित रिलैक्स होटल के सामने की सड़क इन दिनों सड़क कम, तालाब ज्यादा नज़र आ रही है। लगातार बारिश और नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह मार्ग कीचड़ और जलजमाव से पूरी तरह बेहाल है। स्थानीय लोग और राहगीर इस रास्ते से गुजरते हुए हर रोज़ जोखिम उठाते हैं।

बरसात में सड़क बनी कीचड़, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

गुरुवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से हालात और भी बदतर हो गए। टीन बाजार से दुधानी रोड तक कई स्थानों पर सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। नालियों की सफाई नहीं होने से जलजमाव आम बात हो गई है, जिससे छोटे दुकानदार और सब्जी विक्रेता भी प्रभावित हो रहे हैं।

दो से तीन फीट तक गड्ढे, हादसों का बना अड्डा

सड़क पर दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए रोज़ाना खतरा साबित हो रहे हैं। भारी वाहन और छोटी गाड़ियाँ इसी सड़क से गुजरती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

रात में और भी बढ़ जाती है परेशानी

स्थानीय वार्डवासियों के अनुसार, रात के समय सड़कों पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गड्ढे वाहन चालकों को साफ नज़र नहीं आते और कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। दिन में तो गड्ढों का अनुमान लगाया जा सकता है, लेकिन रात के अंधेरे में यह जानलेवा साबित हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों की मांग: अविलंब हो मरम्मत

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद इस समस्या को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ा हादसा होना तय है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?