Advertisements

चाकुलिया: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में सोमवार को राज्यसभा सांसद सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गुरूजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर प्रखंड के प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया शिवचरण हांसदा, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया साहेब राम मांडी, विशाल बारिक, मुखिया जादू नाथ हेम्ब्रम, मुखिया फुलमनी मांडी, मंजु टुडू, राम बास्के, भृति सुंदर महतो, निर्मल महतो, मनोज महतो, मनोज गोप, संजय गोप, बबलु हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:

