Spread the love

विकास कुमार भगत की पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज का द्वितीय संस्करण वैश्विक स्तर पर प्रकाशित

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । विकास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक-निदेशक विकास कुमार भगत द्वारा लिखित अंग्रेजी पुस्तक “Unforgettable Memories” का द्वितीय संस्करण स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रकाशक Authors Clique द्वारा वैश्विक स्तर पर प्रकाशित किया गया।

इस पुस्तक में लेखक ने अपने संघर्षों, सामाजिक योगदान, साहित्यिक कार्यों और शैक्षणिक अनुभवों का विस्तार से उल्लेख किया है। पुस्तक अब फ्लिपकार्ट, गूगल बुक्स, गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ अमेज़न किंडल पर भी विश्व स्तर पर उपलब्ध है।

गौरतलब है कि अनफॉरगेटेबल मेमोरीज का प्रथम संस्करण मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु सहित अफ्रीकी देशों नाइजीरिया और बुरुंडी में भी व्यापक रूप से पढ़ा गया था।

You missed