Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का लिया संकल्प

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डाकबंगला परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता का संदेश देते हुए नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई.

विधायक समीर मोहंती ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर डाकबंगला परिसर में सफाई अभियान भी चलाया. इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता एवं जनसेवा से संबंधित शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद संजय घोष, मलय रूही दास, शतदल महतो, गोपाल चंद्र दास, मो. नजीमुद्दीन, मौसमी मल्लिक, इंदु देवी, असगर हुसैन, राजेश नामाता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

You missed