Advertisements

चाकुलिया: राणीसती दादी मंदिर में शुक्रवार से शुरू होगा दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव, तैयारी जोरो पर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित राणीसती दादी मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसको लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के दीपक झुनझुनवाला ने दी है. उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर पहला दिन शुक्रवार को संध्या 5 बजे मेंहदी उत्सव, 8.30 रात्रि जागरण, आमंत्रित कलाकार चंचला सिन्हा तथा स्थानीय कलाकार के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. वही दूसरे दिन शनिवार को प्रातः 7.30 बजे मंगला आरती, प्रात: 7.45 बजे जात पूजन, अपराह्न 3.30 बजे मंगलपाठ, श्रृंगार आरती रात्रि 8 बजे, भंडारा रात्रि 8.30 बजे इसके बाद कोलकाता के कलाकार श्वेता अग्रवाल एंड ग्रुप के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा.
Advertisements

Related posts:
SARAIKELA : महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने स...
बहरागोड़ा:जमशेदपुर सांसद मानुषमुड़िया स्थित बापी गिरि के आवास पहुंचे और परिवारजनों को ढांढस बंधाया.....
राजभवन के समक्ष जाकिर हुसैन पार्क में 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर फिर से बैठेंगे चांडिल...

