Advertisements
Spread the love

दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को सुखराम हेम्ब्रम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजली

Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रा

पूर्वी सिंहभूम/घोड़ाबांधा : झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम शुक्रवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास घोड़ाबांधा पहुँचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

सुखराम हेम्ब्रम ने स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन से मिलकर पिता के निधन पर गहरा शोक जताया और पूरे परिवार को सांत्वना दी।

इस अवसर पर पुरुलिया जिला के परामर्शदाता अघर हेम्ब्रम समेत कई गणमान्य नेता मौजूद थे। सभी ने मिलकर दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

You missed