Advertisements

चाकुलिया: सांसद विद्युत वरण महतो भाजपा के वरिष्ठ नेता मृतक शिशिर राणा के परिजनों से की मुलाकात
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कुचियासोली पंचायत स्थित जीरापाड़ा गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता शिशिर राणा का इलाज के दरमियान बीते दिनों देहांत हो गया. मालूम हो कि शिशिर राणा सांसद के काफी करीबी थे. वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे. इस दौरान इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. शनिवार को घाट क्रियाकर्म में विद्युत वरण महतो पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात किया और सांत्वना देते हुए परिजनों का ढांढस बढ़ाया. साथ ही सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतक शिशिर राणा के पुत्र अर्जुन राणा को अंगवस्त्र और आर्थिक सहयोद देकर श्राद्धकर्म के लिए मदद किया.
Advertisements


इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो, सतदल महतो, त्रिलोचन राणा, लखींद्र कपाट, हरिपद नायक, पदलोचन नायक, मनोरंजन राणा, प्रभास नायक, संजय राणा आदि उपस्थित थे.
Related posts:
चांडिल डैम के विस्थापितों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, अपने तीसरे चरण के आंदोलन की रूपरेखा से कराया अवग...
Saraikela चिकित्सक की लापरवाही से नवजात शिशु की जान जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, सिविल सर्जन से का...
Ramgarh पारसोतिया शिव मंदिर मनाई गई वार्षिक महोत्सव,पुर्व विधायक ममता और बजरंग हुए शामिल किया भक्तगण...

