
एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में रेड एफएम तशन बाज़ का भव्य आयोजन

चांडिल : रेड एफएम तशन बाज़ के तत्वावधान में एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में गुरुवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कॉलेज के छात्रों ने नृत्य, गायन और विभिन्न कलाओं में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रीति कुमारी कुम्भाकर, शख्या कुमारी और अशोक प्रमाणिक ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। इन तीनों प्रतिभागियों का चयन अब मेगा ऑडिशन के लिए किया गया है। चुने गए छात्रों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला दिखाने और पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
रेड एफएम कॉलेज तशन बाज़ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है। यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर बना बल्कि नए अवसरों और संभावनाओं के द्वार भी खोले।
—

