Spread the love

सरायकेला (Sanjay Mishra) पंजाब के विभिन्न थानों में 10 कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी 32 वर्षीय पंजाब के फिरोजपुर जिला निवासी गेवी सिंह उर्फ विजय की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस सरायकेला पहुंची। एसएएस नगर मोहाली पंजाब सदर कुराली थाना कांड संख्या 31/ 2021 के तहत अपने गिरोह के साथ बंदूक के नोक पर हाईवे से गाड़ियों की लूटपाट करना, व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से धमकी देना और फिरौती मांगना, गैंगस्टरों को आराम से सप्लाई एवं ड्रग्स सप्लाई जैसे आरोपों पर अनुसंधान के क्रम में गेवी सिंह के सरायकेला खरसावां जिले में छिपे होने की सूचना पंजाब पुलिस को मिली थी। जिसके बाद गिरफ्तारी में सहयोग के लिए पंजाब पुलिस जिला पहुंची। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला राकेश रंजन के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना पुलिस एवं पंजाब पुलिस के संयुक्त छापामारी दल का गठन कर गेवी सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से डीएल 10 सीजे-7009 संख्या की सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी, आधार कार्ड और नगद ₹1000 बरामद किया गया। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी गेवी सिंह उर्फ विजय को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पंजाब ले जाया गया। छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो सहित पंजाब पुलिस के पुलिस निरीक्षक हरदीप सिंह, पुलिस निरीक्षक पुसविन्दर सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ऋषभ आकाश साही, सहायक अवर निरीक्षक अवतार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सुखजिंदर सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सुरजीत सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक मनिंद्र सिंह शामिल रहे। बताया गया कि गेवी सिंह के खिलाफ पंजाब के थाना सिटी जिरा फिरोजपुर, थाना सिटी अबोहर, थाना मॉडल टाउन, थाना केन्ट फिरोजपुर, थाना सिटी वन अबोहर, थाना कंटॉन्मेंट अमृतसर, थाना फिरोजपुर एवं थाना फिलोर जालंधर में कुल 9 मामले दर्ज हैं। बताया गया कि गेवी सिंह की गिरफ्तारी से कई कांडों का उद्भेदन हुआ है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed