
चाकुलिया: रेल रोको आंदोलन में फंसे बंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने किया सहयोग
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
कुड़मी समाज अपनी मांग को लेकर रेल टेका आंदोलन कर रहा है. इसका असर नजर आ रहा है. इस दौरान शनिवार को रेल रोको आंदोलन के कारण बंदे भारत ट्रेन चाकुलिया स्टेशन पर आकर रूकी रहीं. यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए एक बार फिर चाकुलिया के मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए सेवा कार्य में जुट गए.


इस दौरान समिति के अध्यक्ष विवेकानंद लोधा, सचिव माधव रूंगटा, अमितेश रूंगटा, विकास अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, विक्रम लोधा, अमर लोधा, आनंद लोधा, आशुतोष पसारी, समाज सेवी दीपक झुनझुनवाला, भरत रूंगटा ओर एग्जीक्यूटिव मेंबर अमर लोधा समेत अन्य स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के बीच नाश्ता, दुध, पानी और चाय की व्यवस्था कराई. वहीं समिति के सदस्यों ने मरीज, बुजुर्ग और महिला यात्रियों के लिए तत्कालीन प्रभाव से कार की व्यवस्था से उनके गणतव्य स्थान भेजने की व्यवस्था की. मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने लगभग 20 जगहों पर कार भेजा. इस दौरान यात्रियों ने किराया देकर कार की सेवा ली.
Related posts:

