Spread the love

सेवा पखवाड़ा : दुमका में भाजपा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Advertisements
Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता

दुमका । भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा भारती हॉस्पिटल दुमका के सहयोग से गांधी नगर, दुमका में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अमिता रक्षित ने किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का विस्तार करना रहा। इस दौरान सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, आंख, दांत, ईसीजी समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।

मरीजों की जांच और परामर्श प्रदान करने के लिए जनरल फिजिशियन डॉ. नदीम अख्तर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रोसेनजीत दे और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इमामुद्दीन मौजूद रहे। विशेष सहयोग के तहत आशा फाउंडेशन दुमका एवं लघु उद्योग भारती झारखंड के उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह के प्रयास से मीनू दास एवं बैजनाथ दास को स्टील की छड़ी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए भाजपा लगातार समाजहित में जनसेवा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन आमजन के जीवन में स्वास्थ्य एवं जागरूकता की अलख जगा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अमिता रक्षित, प्रदेश समिति सदस्य डॉ. अंजुला मुर्मू, जिला अध्यक्ष गौरवकांत, मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, धर्मेंद्र सिंह, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, रामकृष्ण हेंब्रम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

भाजपा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान आगामी दिनों में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

You missed