Advertisements

घाटशिला : प्रभाकर दास अंग वस्त्र ओढ़ाया भाजपा नेता – लखन मार्डी
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने दामपाड़ा के छोटा धादिका निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता एवं समाजसेवी प्रभाकर दास के घर जाकर उनका हालचाल जाना और अंगवस्त्र से सम्मानित किया । वार्ता के दौरान लखण मार्डी ने श्री दास से आग्रह किया कि, पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास करें । जिससे कि, सुदूर इलाकों में लोगों को इसका लाभ मिल सकें ।
Advertisements

इस मौके पर भाजपा दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड, दीपक दास, सुपाई मार्डी, किरण कुमार, अशोक दास, समीर दास सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
