Advertisements
Spread the love

रांची में डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन, 200 से अधिक महिलाओं और युवतियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

रांची। नवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई समाजसेवी सह भाजपा डोरंडा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिंह छेत्री और भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री विनीता शर्मा ने संयुक्त रूप से की। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार पिछले तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इसकी लोकप्रियता वर्ष दर वर्ष बढ़ती जा रही है। इस बार रांची के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं और सभी ने गरबा नृत्य का भरपूर आनंद लिया।

अनिता सिंह छेत्री ने कहा— “डांडिया नाइट सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इस मंच ने महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज से जुड़ने का अवसर दिया है। हमारी कोशिश है कि हर वर्ष इसे और भव्य रूप दिया जाए।”

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रियंका जायसवाल रही। साथ ही भाजपा महानगर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

प्रियंका जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा— “गरबा नृत्य हमें ऊर्जा और एकता का संदेश देता है। यहां की महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखकर यह साफ है कि रांची में सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अद्भुत क्षमता मौजूद है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और सामूहिकता को मजबूत करते हैं।”

इस अवसर पर भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। आयोजन में उपवास (फास्टिंग) को देखते हुए प्रतिभागियों और मेहमानों के लिए विशेष रूप से कोल्ड ड्रिंक और पानी की व्यवस्था की गई थी।

पूरा आयोजन अनिता सिंह छेत्री और भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री विनीता शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

You missed