Spread the love

एमबीएनएस समूह के संस्थानों ने वृद्धाश्रम में दिखाया मानवीय संवेदना का उदाहरण

Advertisements
Advertisements

विद्यार्थियों ने बांटा प्यार, सम्मान और अपनापन

चांडिल । साकची स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में सोमवार को एमबीएनएस समूह के संस्थानों के शिक्षा विभाग की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के छात्र–छात्राओं और संकाय सदस्यों ने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान की निदेशिका  अनुपमा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की और उनके स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में संवेदना, जिम्मेदारी और मानवता के मूल्य विकसित करने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम के निवासियों के बीच फल और नाश्ता वितरित किया तथा गीत-संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशगवार बना दिया। विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के जीवन अनुभवों को सुना और उनसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सीखे।

निदेशिका  सिंह ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। यह विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरक कदम है।”

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रभारी, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ अपनापन भरे पल साझा किए और सेवा का संदेश समाज तक पहुँचाया ।

Vananchal24tvlive के लिए चांडिल से कल्याण पात्रो का रिपोर्ट

You missed