Spread the love

उड़ीसा-झारखंड सीमा पर रसुनचोपा चेक नाका का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, चेकिंग के दौरान 10 लाख 40 हजार रुपये बरामद

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बुधवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र उड़ीसा-झारखंड सीमा स्थित रसुनचोपा पंचायत भवन के समीप बनाए गए चेक नाका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदस्थापित मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चेकिंग के दौरान ओडिशा के करंजिया से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे लाल थैले से 10 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए। मजिस्ट्रेट द्वारा कार सवार सुमित कुमार से जब रुपयों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने राशि को ज़ब्त कर लिया।
उल्लेखनीय है कि इससे दो दिन पूर्व, 13 अक्टूबर को, इसी चेक नाका पर 12 लाख 28 हजार 400 रुपये बरामद किए गए थे। इस प्रकार अब तक इस चेक नाका से कुल 22 लाख 68 हजार 400 रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान भी मौजूद थे।

You missed