Spread the love

कोवाली थाना क्षेत्र में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हॉस्पिटल रोड निवासी गौरांग कैवर्त के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी की चोरी कर ली। यह घटना मंगलवार अहले सुबह की है। जानकारी के अनुसार, गौरांग कैवर्त अपने परिवार के साथ गम्हरिया में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसी दौरान मंगलवार सुबह उनके पड़ोसी भाई ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाकर गौरांग कैवर्त जब घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी से सोने की चैन दो, कान की बाली दो, अंगूठी एक, लॉकेट एक, पदक तीन, चांदी की चैन चार, लॉकेट छह, पायल दो जोड़ा, कड़ा छह, चांदी के सिक्के दो तथा नगद पंद्रह हजार रुपये की चोरी कर ली गई है। सभी सामान एवं नगदी की कुल कीमत लगभग तीन लाख पंद्रह हजार रुपये बताई गई है। चोरी की सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

 

You missed