Spread the love

एकता दिवस पर निकाली रैली, बच्चों ने लगाए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

अनगड़ा(राँची) । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप अकादमी मंझिला टोली में  रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सुनीता देवी, वाइस प्रिंसिपल मनोज गुप्ता  आशा रानी,  शिक्षिका प्रीति कुमारी, सुभानी, शुष्मा शुल्ताना और किरण देवी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “हम सब एक हैं” जैसे नारे लगाए। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर एफसीआई गोदाम, हेसल मोड़ होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बच्चों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रकाश महतो   ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प, निष्ठा और दूरदर्शिता से देश को एकता के सूत्र में पिरोया था। उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत की नींव रखी।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया ।

You missed