Advertisements
Spread the love

पुलिस द्वारा हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम के पास से तीन ग्राम ब्राउन शुगर के साथ, दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर( पोटका ) । पूर्वी सिंहभूम पोटका थाना अंतर्गत हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम के पास से पुलिस ने दो युवकों ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी आरोपियों में कोवाली थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय सागर मंडल,ओर पोटका थाना क्षेत्र के 22 वर्ष उम्र का मिलन मंडल शामिल है । उनके पास से 10,10 पुड़िया 3, ग्राम ब्राउन शुगर ओर दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस वार्ता का माध्यम से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पोटका के हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम के पास लड़ाई- झगड़ा कर रहे थे तीन युवकों को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर तीनों लड़के झगड़ना बंद कर दी। पूछने पर एक के द्वारा बताया गया कि सागर मंडल के पास ब्राउन शुगर है। तब पुलिस के द्वारा दोनो को पकड़ लिया गया। जीसके पश्चात पूछताछ के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। सागर मंडल का पहले भी अपराधी रिकॉर्ड रहा है। वही फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक संदीप भगत, पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, करमु राम, परमानंद कुमार राजवार, जोवाकिंग तिर्की, शामिल रहे।

You missed